रामगढ़: रामगढ़ में जिम के बाहर खड़ी बाइक मिनटों में चोरी, जिम करने गया था मालिक, सीसीटीवी में चोर लॉक तोड़कर ले जाता दिखा
Ramgarh, Alwar | Nov 10, 2026 रामगढ़ कस्बे में बाइक चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी बाइक को निशाना बना रहे हैं। एक युवक जिम के बाहर खड़ी बाइक को चुराकर ले गया। चोरी की पूरी वारदात जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, बाइक मालिक बाइक खड़ी करके जिम में व्यायाम करने चला गया था।