पचरुखी: सराय थाना पुलिस ने तरवारा मोड़ से अपहृत लड़की को बरामद किया
सराय थाना पुलिस ने शुक्रवार को तरवारा मोड़ से एक अपहृता को बरामद कर लिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की अपने परिजनों के साथ तरवारा मोड़ पर किराए के मकान में रहती थी। जिसका करीब दो माह पूर्व अपहरण कर लिया गया। इस मामले में अपहृता के पिता के बयान पर सराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।