पचरुखी: पचरुखी थाना में नए थानाध्यक्ष का कार्यभार संभालना
पचरुखी थाना परिसर में रविवार को तीन बजे नव पदस्थापित थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक पहुंचे और प्रभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद वे थाना कर्मियों से मिले और थाने का जायजा लिए। बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।