पचरुखी: पचरुखी थाना में जनता दरबार, भूमि विवादों की सुनवाई
पचरुखी थाना परिसर में शनिवार की दोपहर एक बजे जनता दरबार का आयोजन हुआ। अंचल प्रशाशन की ओर से आयोजित इस जनता दरबार में कुल चार मामलों की सुनवाई हुई। हालांकि आज एक भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका। इस बाबत जानकारी देते हुए राजस्व कर्मचारी शेषनाथ सिंह ने बताया कि सभी पक्षों को सुनवाई हेतु पुनः अगली तिथि को बुलाया गया है।