आबू रोड: अजय ढाका बने भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश आईटी सहसंयोजक, आबूरोड में हुआ स्वागत
आबूरोड। भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश आईटी सहसंयोजक नियुक्त होने पर अजय ढाका का आबूरोड में साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल और पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने कहा कि ढाका लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं।