पटियाली: पटियाली कस्बा के मुख्य चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती
पटियाली में शनिवार रात पुलिस ने मुख्य चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वीर सिंह व अपराध निरीक्षक गुलाब सिंह ने टीम के साथ दोपहिया-चारपहिया वाहनों की जांच की और संदिग्धों की तलाशी ली। बिना हेलमेट, तीन सवारी व नियम उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। इंस्पेक्टर ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।