डिंडौरी: शहपुरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए आधे-अधूरे नंबर की पिकअप वाहन को पकड़ा
डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर के विक्की ढाबा के पास शुक्रवार रात 9:00 आधे अधूरे नंबर की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई और अवैध शराब परिवहन करने की पोल खुल गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन जबलपुर अवैध शराब लेकर जा रहा था उसी दौरान पलट गया और शराब तस्करी का खुलासा हो गया फिलहाल शहपुरा पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है ।