बलरामपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 18 पैरामीटर पर आंगनबाड़ी केंद्रों को संतृप्त करने पर चर्चा
जिला पोषण समिति की बैठक डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई बैठक में डीएम ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजनाएं सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, बाल मैत्री शौचालय का निर्माण, पूरक पोषाहार वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प व नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण आदि की विस्तृत समीक्षा की।