बलरामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न हुई
गुरुवार शाम लगभग 5 बजे जिला बैंकर्स समिति की बैठक डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। डीएम ने प्रमुख बैंको का सीडी रेशियों कम होने पर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि प्रमुख बैंक द्वारा ऋण प्रदान नहीं किया जा रहा ,जबकि बैंक का प्रमुख कार्य है ऋण प्रदान करना । बैंक के द्वारा अधिक से अधिक ऋण प्रदान किए जाने से लेनदेन अधिक होगा।