बलरामपुर: झारखंडी सरोवर विवाद पर हिंदू संगठनों ने DM को ज्ञापन दिया, कहा- यह सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक गतिविधियों का केंद्र है
बलरामपुर के ऐतिहासिक झारखंडी सरोवर विवाद पर विभिन्न हिंदू संगठनों ने डीएम को ज्ञापन दिया, उन्होंने कहा यह सरोवर करबला के रूप में दर्ज नहीं है इसको लेकर हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है लखनऊ खंडपीठ ने 21मार्च 2025 को सुन्नी वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि राजस्व अभिलेखो में यह सरोवर करबला के रूप में दर्ज नहीं है यह सनातन के आस्था का केंद्र है।