बलरामपुर: मनरेगा योजना के तहत ₹38 लाख का बड़ा घोटाला, BDO की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान एवं सचिव सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार
बलरामपुर के पचपेड़वा ब्लॉक के बिशुनपुर टनटनवा ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। ग्राम प्रधान समेत 6 लोगों ने एक ही तालाब को तीन दिखाकर ₹38.49लाख की हेराफेरी कर दी। BDO की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है,एसपी विकास कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी