बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने कलंदरपुर जूनियर हाई स्कूल के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान किया बरामद
गुरुवार शाम 5 बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चोरी /नकबजनी से सम्बन्धित दो अभियुक्तो को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल (तांवे का एक अदद कलश व एक अदद स्टील की डोल्जी व 4 बोरी गेहूँ) बरामद किया गया।पुलिस ने बताया नंदू पाठक व विजय कुमार को कलंदरपुर जूनियर हाई स्कूल के पास से गिरफ्तार कर सामान बरामद किया गया है।