सुजानगढ़: द यंग्स क्लब ने सुजानगढ़ के 22 सरकारी स्कूलों को दी शैक्षणिक सामग्री, मेधावी छात्राओं का किया सम्मान
सुजानगढ़। द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ की ओर से राजकीय झंवर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संसाधन संपूर्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भामाशाह रामावतार सुशीला देवी क्याल व उनके पुत्रों के सौजन्य से क्षेत्र के 22 सरकारी विद्यालयों को 40 दरियां और 125 दरी पट्टियां उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।