कोंडागांव: ग्राम रेगागोंदी में सल्फी उतारने के दौरान पेड़ पर चढ़ा 33 वर्षीय ग्रामीण गिरने से हुआ मौत, बयानार थाना क्षेत्र का मामला
कोंडागांव जिले के बायनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेगागोंदी में कल शनिवार दोपहर 2 बजे एक ग्रामीण की पेड़ से गिरने के चलते मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय ऊषाउ कोर्राम पिता सोनाधर कोर्राम निवासी कोहकड़ी लाउड़पारा के रूप में की गई है। वहीं परिजनों के सूचना के आधार पर बयानार थाना पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए आज रविवार दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल के शवघर में...