कोंडागांव: जिले में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने बंधा तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश
आज रविवार सुबह 9 बजे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे के मार्गदर्शन में एक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में पूर्व सैनिकों और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान बंधा तालाब से जलकुम्भी निकालने और झाड़ू मारकर कचरा उठाने का कार्य किया गया।पूर्व सैनिकों द्वारा यह अभियान...