कोंडागांव: फरसगांव में भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस
कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर में रविवार को 12 बजे भाजपा मंडल फरसगांव के कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से भाजपा के स्थापना दिवस को मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपाई के चित्र में माल्यार्पण किए। इस अवसर पर प्रवीर सिंह बदेशा ने श्यामा प्रसाद के योगदान को याद किया।