कोंडागांव: ग्राम चिलपुटी में 2 बाइकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में एक महिला सहित चार घायल, घायलों को नहीं मिली 108 की सुविधा
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिलपुटी में आज रविवार दोपहर लगभग 3:00 बजे एक गंभीर सड़क हादसे में एक महिला सहित चार घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार 25 वर्षीय चुम्मन कलार अपनी बाइक से रायगढ़ से कोंडागांव की ओर आ रहा था उसी दौरान चिलपुटी में सामने से आ रहे बाइक चालक ने उनको टक्कर मार दी। इस हादसे में रायगढ़ निवासी चुम्मन कलार गंभीर रूप से घायल हो गया।