गुरुआ: डीजे विवाद में हत्या मामले में गुडरु से तीन और आरोपी गिरफ्तार
Gurua, Gaya | May 17, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के गुडरु गांव में डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच हुई मारपीट और हत्या कांड में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार की दोपहर 1:00 बजे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार रात की गई, जब पुलिस ने गुडरु गांव में छापेमारी कर सदाम, एहसान और रजिस मियां को गिरफ्तार किया।