गुरुआ: अमीरगंज में बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, हुई मौत
Gurua, Gaya | May 15, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे की है। गुरुआ-दरियापुर मुख्य मार्ग पर अमीरगंज गांव के पास एक बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गया। मृतक की पहचान दधपी गांव निवासी 30 वर्षीय युगेश यादव के रूप में हुई है। युगेश अपने नाना के घर मंगलीचक गांव में श