गुरुआ: गुरुआ बीआरसी में 116 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिले, 15 मई से करेंगे काम
Gurua, Gaya | May 14, 2025 बुधवार की दोपहर 2 बजे गुरुआ प्रखंड के बीआरसी भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर बीपीएससी टीआरई-3 के तहत चयनित 116 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में गुरुआ के अंचलाधिकारी (सीओ) अतहर जमील एवं लेखापाल निरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा।