गुरुआ: दरिऔरा गांव के बधार में लगी आग, दो किसानों की नेवारी जलकर राख
Gurua, Gaya | May 16, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के दरिऔरा गांव के बधार में शुक्रवार की रात क़रीब 9 बजे दो किसानों की नेबारी के पुंज में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों किसानों की नेबारी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में लगभग तीस हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।