गुरुआ: तेजस्वी यादव का 19 मई को गुरुआ में आगमन, मूर्ति अनावरण और श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल
Gurua, Gaya | May 16, 2025 आगामी 19 मई को गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक विशेष दिन होगा, जब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का आगमन गुरुआ में होने जा रहा है। वे गुरुआ के राजद विधायक विनय कुमार यादव के स्वर्गीय पिता एवं मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन उमेश कुमार वर्मा की मूर्ति अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे।