बांका: भयहरण स्थान मंदिर के पास एक घर से चोरों ने मोटर चुराई
Banka, Banka | May 20, 2025 शहर के भयहरण स्थान मंदिर के समीप एक घर से चोरों ने मोटर की चोरी कर ली। मकान मालिक विनय कुमार की पत्नी ने मंगलवार की सुबह 7:00 बजे बताया कि वह अपना नया मकान बना रहे हैं। इस मकान के अंदर उन्होंने पिछले दो दिन पहले ही नया मोटर लगाया था।जिसे चोरों के द्वारा देर रात को चोरी कर लिया गया।मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया जा रहा है।