बांका: बांका संसदीय क्षेत्र के बाथ गांव में ट्रांसफार्मर का मेंटनेंस का कार्य नहीं होने से बिजली की आपूर्ति बाधित #jansamasya
Banka, Banka | May 19, 2025 बांका संसदीय क्षेत्र के बाथ गांव में ट्रांसफार्मर का मेंटनेंस का कार्य नहीं होने से लगातार फॉल्ट के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। सोमवार को भी ट्रांसफार्मर में फॉल्ट लगने से दिन के 11:00 से शाम के 5:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। जिससे गर्मी में लोग परेशान रहे। ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस का कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।