बांका: कामतपुर गांव: ज़मीन विवाद में दबंगों ने दंपति से की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 19, 2025 कामतपुर गांव में जमीन विवाद में दबंगो ने दम्पति के साथ मारपीट कर जख्मी का दिया। घटना के बाद दंपति नागेंद्र मोदी पत्नी के साथ जख्मी अवस्था में थाना पहुंचे। जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जख्मी दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर जख्मी नागेंद्र मोदी ने सोमवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे बताया कि जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने उसके साथ मारपीट की।