अटरू: अटरू क्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समिति पटना में अनियमितता का किया गया निरीक्षण
Atru, Baran | Nov 30, 2025 ग्राम सेवा सहकारी समिति पटना में अनियमितता, 68 बैग बिना रिकॉर्ड मिले ग्राम सेवा सहकारी समिति पटना में उर्वरक वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। समिति ने कृषि विभाग को सूचित किए बिना 420 बैग उर्वरक वितरित कर दिए। जांच में खाद्यान्न सुरक्षा गोदाम में 68 बैग बिना रिकॉर्ड के भी पाए गए हैं। सहायक निदेशक कृषि,के अनुसार भौतिक सत्यापन किया गया।