जगाधरी: कपाल मोचन विश्वकर्मा मंदिर में वार्षिक भंडारे का आयोजन विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि
हर साल की तरह इस साल भी वार्षिक भंडारे का आयोजन विश्वकर्मा मंदिर के परागण में किया गया। जिसमें हरियाणा के साथ हिमाचल पंजाब व अन्य राज्यों से लोगों ने पहुंचकर हवन यज्ञ के बाद भंडारे को ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान पहुंचे और माथा टेकर परिवार की सुख शांति की कामना की।