जगाधरी: फैक्ट्री मालिकों को लकड़ी बेचने के बाद पेमेंट ना देने का आढती ने लगाया आरोप, लघु सचिवालय में SP को दी शिकायत
टोडरपुर निवासी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से लकड़ी लाकर फैक्ट्री संचालकों को बेचने का काम करता है। जहां पर लकड़ी डालता है, फैक्ट्री संचालक के साथ मिलकर उसको पैसे देने नहीं देते जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लघु सचिवालय पहुंचकर उसने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।