जगाधरी: यमुनानगर के बैंक कॉलोनी की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने पेपर में पास न होने के चलते फंदा लगाकर की खुदकुशी ।
सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि बैंक कॉलोनी के गोल्डन पुरी की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने आज घर पर ही गार्डर से चुन्नी बांधकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, क्योंकि दसवीं क्लास के मैथ के सब्जेक्ट में उसकी कंपार्टमेंट आई थी और इस साल फरवरी में उसने फिर से पेपर दिया था, लेकिन उसे लगता था कि वह पास नहीं होगी, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में थी।