जगाधरी: हनुमान कॉलोनी में दामाद ने घर में घुसकर सास और पुत्रवधू से की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
हनुमान कॉलोनी की आरती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी नंद की शादी 2016 में कमालपुर टापू में हुई थी। जिसके बाद उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने मायके में रह रही थी। दामाद शराब पीकर घर में आया और उसने सास व पुत्र वधू के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।