जगाधरी: ट्रेन की चपेट में आने से नहर में गिरी महिला के शव को हमीदा हैड से पुलिस ने गोताखोर की मदद से ढूंढ निकाला
रेलवे लाइन पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आने से नहर में गिर गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। हमीदा पुलिस और जीआरपी पुलिस ने उसके शव को गोताखोर की मदद से हमीदा हैड से बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की गई।