कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र में कॉलेज गई लड़की के घर वापस ना लौटने पर पिता ने पुलिस को दी शिकायत
Koil, Aligarh | Mar 9, 2024 घर से कॉलेज के लिए निकली लड़की के घर वापस ना लौटने पर पिता ने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। पिता को अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी को एक युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पिता ने इस संदर्भ में शनिवार करीब 3 बजे संबंधित थाने में जाकर शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।