कोल: थाना अकराबाद पुलिस ने शातिर अभियुक्त को पिलखना रोड से किया गिरफ्तार, 1 किलो अवैध गांजा बरामद
Koil, Aligarh | Mar 9, 2024 थाना अकराबाद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त मुहीद पुत्र बुन्दा खां को पिलखना रोड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।