कोल: गांव करहेला के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 9, 2024 थाना विजयगढ़ के गांव करहेला के निकट बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। गांव बरहैत निवासी 42 वर्षीय लक्ष्मण शुक्रवार को अपनी मोटरसाइकिल से निजी कार्य के लिए जा रहा था, जैसे ही वह गांव करहेला के निकट पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।