कोल: संदेशखाली में निरंतर महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को लेकर वाल्मीकि समाज ने रामलीला मैदान पर किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Mar 9, 2024 थाना गांधी पार्क इलाके के रामलीला मैदान पर शनिवार को महर्षि वाल्मीकि सेना व विश्व हिंदू परिषद ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में निरंतर महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न व उनके परिवारों के साथ हो रही दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।