कोल: इगलास क्षेत्र में युवक ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, SSP कार्यालय पहुंची पीड़िता
Koil, Aligarh | Mar 9, 2024 थाना इगलास के एक गांव में युवक द्वारा 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। शुक्रवार को 4 वर्षीय बच्ची मंदिर पर खेल रही थी तभी 22 वर्षीय युवक बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ जंगल में ले गया और खंडहर पड़े एक मकान में बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है, शनिवार को पीड़िता ने SSP से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।