मुरैना में CM मोहन यादव का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रदेश सचिव जसवीर गुर्जर, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, विनीत कंसाना सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
मुरैना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुरैना दौरे के दौरान उनका घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं में प्रदेश सचिव जसवीर गुर्जर, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, कांग्रेस नेता राजेंद्र यादव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विनीत कंसाना और संदीप बैंसला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री का घेराव कर विरोध दर्ज कराने की कोशिश के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
#morena #मुरैना #कांग्रेस