दारू: टाटीझरिया पंचायत भवन में दारू, विष्णुगढ़ और टाटीझरिया डाक विभाग की कार्यशाला, राजस्व बढ़ाने के लिए बना रोडमैप
टाटीझरिया पंचायत भवन में दारू, विष्णुगढ़ और टाटीझरिया डाक विभाग का कार्यशाला, राजस्व बढ़ाने के लिए बना रोडमैप। भारतीय डाक विभाग अब नए तेवर और कलेवर में नजर आने वाला है। विभाग ने अपनी सेवाओं को और अधिक धार देने और राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी करने के लिए कमर कस ली है।टाटीझरिया पंचायत भवन में सेंट्रल सब डिवीज़न के सहायक डाक अधीक्षक की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई।