करनैलगंज: शादी में द्वार पूजा के दौरान माला पहनाते समय हुए विवाद में पिता-पुत्र की पिटाई, परसपुर पुलिस ने 8 लोगों पर दर्ज किया केस
पैरोरी गांव के रामचन्द्र पाण्डेय ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि नाती अंकित पाण्डेय की शादी में द्वार पूजा में माला पहनाते समय अतुल तिवारी व छोटू ने अभद्रता की तथा वादी रामचंद्र व उसके बेटे मुकुल चन्द्र पाण्डेय की पिटाई कर दी,गले से चैन व जेब से ₹5500 छीन लिए। शनिवार 5 बजे SO दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी अतुल तिवारी समेत 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।