सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में गूंजा ‘जय श्रीकृष्ण’, भव्य शोभायात्रा में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
सिंहेश्वर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राधा-कृष्ण मंदिर से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। समापन के बाद सत्संग और प्रवचन हुआ।