पटियाली के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को विद्युत बिल राहत योजना के तहत विशेष कैंप लगेगा। इस अंतिम अवसर पर बकाया बिल का 100 प्रतिशत ब्याज माफ और मूलधन पर 15 प्रतिशत छूट दी जाएगी। एकमुश्त भुगतान न करने वालों के लिए 500 या 750 रुपये की मासिक किस्त की सुविधा है। विद्युत चोरी प्रकरण 60 प्रतिशत जमा कर निस्तारण करा सकेंगे।