सिमडेगा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा के मेधावी छात्र रांची में हुए सम्मानित
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा के मैट्रिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को रांची में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम बुधवार को शाम 6 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में आयोजित हुआ। समारोह का आयोजन वनवासी कल्याण केंद्र की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति