बक्सर: डीएम ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
Buxar, Buxar | Apr 16, 2026 कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में डीएम साहिला ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में चल रहे विकास कार्यों, निरीक्षण व्यवस्था और योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। शाम लगभग 6 बजे इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी।