ऊना: डीआरडीए ऊना में महिला स्वयं सहायता समूहों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ
मंगलवार को ऊना में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ के एल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं को नवाचार, उद्यमिता, स्टार्टअप योजना व विपणन की जानकारी दी गई। नवाचारी उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना रहा।