ऊना: ऊना वन मंडल में मानसून सीजन में 61 हेक्टेयर भूमि पर 2.80 लाख पौधे रोपे जाएंगे: डीएफओ
वन मंडल ऊना में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान 2 लाख 80 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इन पौधों में जामुन, शीशम, खैर, आंवला और दरेक सहित कुल 13 प्रजातियां शामिल हैं। डीएफओ सुशील कुमार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के चलते मिट्टी में पर्याप्त नमी है, जो पौधारोपण के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है।