ऊना: हरोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 जुलाई को आयोजित होगा
बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए 10 जुलाई को सुबह 10 बजे एसडीएम हरोली कार्यालय में साक्षात्कार होगा। मंगलवार को परियोजना अधिकारी शिव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न केंद्रों के रिक्त पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।