ऊना: जेएनवी पेखुबेला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। मंगलवार को प्रधानाचार्य राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन के लिए जन्म तिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए और अभ्यर्थी वर्तमान में कक्षा 5वीं का नियमित छात्र होना चाहिए।