ऊना: कुठारबीत में क्रशर यूनिट से ₹60 लाख की बड़ी चोरी, मैनेजर समेत तीन पर दर्ज हुआ मामला
हरोली के कुठारबीत स्थित सुल्तान स्टोन क्रशर यूनिट से 45 लाख के मटीरियल और 15 लाख नकद की चोरी का मामला सामने आया है। मालिक राजन शर्मा ने तीन लोगों पर फर्जी बिलों और सीसीटीवी डीवीआर गायब करने का आरोप लगाया। मंगलवार को मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।