कुमारडूंगी प्रखंड के खंडखोरी पंचायत के हल्दीपोखर गांव में पहली बार विद्युतीकरण से बिजली पहुंची है। इसका उद्घाटन मझगांव विधानसभा के विधायक निरल पूर्ति के द्वारा रविवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री निरल ने कहा कि खंडखोरी पंचायत का हल्दीपोखर गांव अति सुदूर क्षेत्र में स्थित है।