#CM योगी के मंच से पहले बलिया BJP में घमासान! 105 नामों की सूची पर सवाल, सुरेंद्र सिंह का जिलाध्यक्ष पर हमला; पासवान प्रभावित क्षेत्र में पूर्व #विधायक #गोरख_पासवान को मंच पर जगह न मिलने की चर्चा ने बढ़ाई हलचल
#बलिया में #मुख्यमंत्री #योगी #आदित्यनाथ के बाढ़ राहत कार्यक्रम के दौरान #भाजपा की अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं तेज हो गईं। बांसडीह #विधायक #केतकी_सिंह के क्षेत्र के सिंघई गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर नेताओं की मौजूदगी को लेकर #मतभेद की बातें सामने आईं। चर्चा है कि संगठन की ओर से करीब 105 नाम भेजे गए थे, जबकि मंच पर मौजूदगी को लेकर अलग-अलग स्तर पर सूची तैयार होने की बात कही जा रही है।
सबसे ज्यादा #सवाल पासवान समाज को लेकर उठ रहे हैं। जिस सिंघई गांव में कार्यक्रम हुआ, वह पासवान प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। इसके बावजूद भाजपा के चर्चित पासवान चेहरे और सपा से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक गोरख पासवान को मंच पर स्थान नहीं मिलने की चर्चा ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।
इसके अलावा पूर्व सांसद बबन राजभर, पूर्व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया और पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे जैसे वरिष्ठ नेताओं को मंच पर जगह नहीं मिलने की भी चर्चाएं हैं। वहीं पूर्व विधायक संजय यादव और छट्ठू राम के काफी मशक्कत के बाद मंच तक पहुंचने की बात सामने आई।
पूर्व सांसद भरत सिंह और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को लेकर भी कार्यक्रम स्थल पर खींचतान की चर्चा रही। बाद में सुरेंद्र सिंह मंच तक पहुंचे और मीडिया से बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर बेहद तीखा हमला बोल दिया।
हालांकि मंच की आधिकारिक सूची और किन नेताओं को किस आधार पर आमंत्रित किया गया, इसे लेकर भाजपा संगठन की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में यह पूरा घटनाक्रम फिलहाल चर्चाओं और नेताओं के बयानों के आधार पर ही सामने आ रहा है।
अब सियासी सवाल यही है: CM योगी के कार्यक्रम में मंच की सूची को लेकर इतनी खींचतान क्यों हुई और पासवान समाज के प्रभाव वाले गांव में पूर्व विधायक गोरख पासवान को मंच पर जगह नहीं मिलने के पीछे आखिर क्या वजह रही? #followerseveryone #nonfollowersviewers
#CMYogi #YogiAdityanath #BalliaNews #BJPBallia #BalliaPolitics #GorakhPaswan #SurendraSingh #SanjayMishra #KetkiSingh #PaswanSamaj #BJPPolitics #UPPolitics #PurvanchalPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #BalliaBJP #UttarPradeshPolitics #LatestNews
Belthara Road, Ballia | Aug 30, 2026